लाइव न्यूज़ :

सरसों और सीपीओ मजबूत, बाकी तेल-तिलहनों के भाव स्थिर

By भाषा | Updated: December 27, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अगस्त शिकॉगो एक्सचेंज में तेजी के बीच हल्के तेल की मांग दिखी। सरसों के भाव में मामूली सुधार होने के साथ बेपड़ता कारोबार के कारण कच्चे पामतेल की कीमत भी मजबूत रही। दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को बाकी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में 0.6 प्रतिशत की तेजी है।

उन्होंने कहा कि सलोनी शम्साबाद में सरसों दाना का भाव 8,100 रुपये से बढ़ाकर 8,200 रुपये क्विंटल कर दिया गया। इसके बाद सरसों के सभी तेल-तिलहनों के भाव में मामूली सुधार आया। जबकि बेपड़ता कारोबार की वजह से सीपीओ में भी सुधार दिखाई दिया जबकि इसकी मांग नहीं है। पामोलीन के भाव सीपीओ से कम होने की वजह से आयातक पामोलीन लेने पर जोर दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार का सरसों उत्पादन काफी बढ़ेगा क्योंकि इससे पहले के सत्र में किसानों को सरसों के अच्छे दाम मिले थे। अगर बीच में असमय बरसात नहीं हुई, तो मंडियों में सरसों की अगली फसल लगभग 15 फरवरी तक और पूरी तरह परिपक्व फसल मार्च के पहले सप्ताह तक आने की संभावना है। तब तक बाजार में घटबढ़ चलती रहेगी। सरसों की उपलब्धता निरंतर कम से कम होती जा रही है।

सूत्रों ने कहा कि पिछले अनुभवों की रोशनी में, इस बार सरकार की तरफ से सहकारी संस्था हाफेड और नेफेड को अप्रैल-मई में सरसों की लगभग 30 लाख टन की खरीद करते हुए 7-8 लाख टन का स्थायी स्टॉक बनाकर रखने की ओर ध्यान देना होगा ताकि आगे समस्या की पुनरावृत्ति न हो और किसानों को भी अच्छा दाम मिले। नयी सरसों के रिफाइंड बनाने पर भी रोक लगा दी जानी चाहिये।

उन्होंने कहा कि जाड़े में हल्के तेलों की मांग है। जबकि सामान्य कारोबार के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और अन्य तेलों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,980 - 8,030 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,725 - 5,810 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 12,700 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,860 - 1,985 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,010 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,395 -2,520 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,575 - 2,685 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,810 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,450 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,400

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,750 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,550 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,220 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,160 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,500 - 6,550, सोयाबीन लूज 6,300 - 6,350 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,850 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार