लाइव न्यूज़ :

आर्थिक राजधानी मुंबई तो इलेक्ट्रिक वाहन कैपिटल बनेगा छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले-लातूर कोच फैक्ट्री में 14,000 लोगों को रोजगार मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 15:07 IST

मुख्यमंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ, मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और निजाम शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Open in App
ठळक मुद्देआज यह सच हो रहा है। छत्रपति संभाजीनगर को एक पसंदीदा निवेश स्थल कहा जा सकता है।हुंदै द्वारा किया गया निवेश दर्शाता है कि कंपनियां छत्रपति संभाजीनगर जैसे शहरों को पसंद कर रही हैं। बीड से अहिल्यानगर तक रेलवे संपर्क का सपना भी पूरा करने जा रहे हैं।

छत्रपति संभाजीनगरःमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि छत्रपति संभाजीनगर देश की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) राजधानी बनेगा क्योंकि यह एक पसंदीदा निवेश गंतव्य है। वह मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित छत्रपति संभाजीनगर के सिद्धार्थ गार्डन में मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम स्मारक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

17 सितंबर को मराठवाड़ा के भारत में एकीकरण और निजाम शासन के अधीन हैदराबाद राज्य के भारत संघ में विलय की वर्षगांठ है। मुख्यमंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ, मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के अवसर पर स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और निजाम शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्षेत्र के औद्योगिक विकास पर फडणवीस ने कहा कि उन्होंने पहले उल्लेख किया था कि छत्रपति संभाजीनगर, जालना और यहां का दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा महाराष्ट्र का अगला औद्योगिक केंद्र होगा। उन्होंने कहा, ‘‘आज यह सच हो रहा है। छत्रपति संभाजीनगर को एक पसंदीदा निवेश स्थल कहा जा सकता है।

हुंदै द्वारा किया गया निवेश दर्शाता है कि कंपनियां छत्रपति संभाजीनगर जैसे शहरों को पसंद कर रही हैं। छत्रपति संभाजीनगर अब देश की इलेक्ट्रिक वाहन राजधानी बनेगा।’’ फडणवीस ने यह भी कहा कि जल्द ही शुरू होने वाली लातूर कोच फैक्ट्री में 14,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम बीड से अहिल्यानगर तक रेलवे संपर्क का सपना भी पूरा करने जा रहे हैं।

दोनों स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन का आज उद्घाटन किया जाएगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मराठवाड़ा के विकास के लिए काम करती रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह दिन न केवल मराठवाड़ा के लिए स्वतंत्रता दिवस है, बल्कि ‘एकीकृत भारत’ का भी दिन है। हम मराठवाड़ा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं।

मराठवाड़ा में (हाल ही में) भारी बारिश हुई, जिसके कारण हमारे कुछ भाई-बहनों की जान गई है।’’ फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार जनता और किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और नुकसान झेलने वालों को सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मराठवाड़ा एक सूखाग्रस्त क्षेत्र है।

लेकिन हमारी सरकार ने सूखे को अतीत बनाने का फैसला किया है। हम मराठवाड़ा में कृष्णा नदी घाटी से पानी लाए हैं। दूसरे चरण में, सांगली और कोल्हापुर के अतिरिक्त पानी के साथ-साथ उल्हास नदी घाटी से 54 टीएमसी पानी भी यहां लाया जाएगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि मराठवाड़ा में और पानी लाने के लिए सिंचाई परियोजनाओं का वास्तविक कार्य अगले छह महीनों में शुरू होगा। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रमुंबईRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो