लाइव न्यूज़ :

मदरसन सुमी सिस्टम्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ करीब चार गुना बढ़कर 1,268.31 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: February 12, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी वाहन उपकरण विनिर्माता कंपनी मदरसन सुमी सिस्टम्स ने शुक्रवार को बताया कि 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तीसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग चार गुना बढ़कर 1,268.31 करोड़ रुपये रहा।

मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड (एमएमएसएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने ऐसे परिचालन से पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 340.32 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

कंपनी को परिचालन से होने वाली आय समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 17,092.44 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में परिचालन आय 15,000.10 करोड़ रुपये रही थी।

एमएसएसएल ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने दो जुलाई, 2020 को एक समूह पुनर्गठन योजना को मंजूरी दी थी, जिसके तहत एमएसएसएल से एक नई कंपनी के रूप में मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड (एमएसडब्ल्यूआईएल) अलग होगी।

मदरसन सुमी सिस्टम्स के अध्यक्ष विवेक चंद सहगल ने कहा, ‘‘हमारी वैश्विक टीम ने हमारे ग्राहकों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी जबरदस्त प्रयास किया है। समीक्षाधीन तिमाही के आंकड़े उनकी कड़ी मेहनत और साथ ही मदरसन पर हमारे ग्राहकों के विश्वास को प्रतिबिंबित करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार