लाइव न्यूज़ :

मदरसन ने सीआईएम टूल्स में बहुसंख्य हिस्सेदारी हासिल की, एयरोस्पेस खंड में प्रवेश किया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर मदरसन सुमी सिस्टम्स लिमिटेड (एमएसएसएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने बेंगलुरु स्थित सीआईएम टूल्स में बहुसंख्य हिस्सेदारी हासिल की है, जो एयरोस्पेस क्षेत्र में एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।

इस सौदे के साथ ही कंपनी ने एयरोस्पेस उद्योग में प्रवेश कर लिया है।

सौदे के तहत एमएसएसएल, सीआईएम टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रवर्तकों से 55 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा।

कंपनी के तीन संस्थापक श्रीकांत जीएस, उमेश एएस और विश्वनाथ देशपांडे सीआईएम में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार रखेंगे और एमएसएसएल के साथ साझेदारी में आगे बढ़ेंगे।

एमएसएसएल के अध्यक्ष विवेक चंद सहगल ने एक बयान में कहा, ‘‘यह अधिग्रहण एयरोस्पेस व्यवसाय में वृद्धि की दिशा में हमारा पहला महत्वपूर्ण कदम है। यह हमारी विविधीकरण रणनीति के अनुरूप है और हमारे गैर-ऑटोमोटिव व्यवसाय को मजबूत करने में हमारी मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव