लाइव न्यूज़ :

ज्यादातर कॉर्पोरेट कर्मचारी सप्ताह में एक दिन घर से काम करने के इच्छुक: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:59 IST

Open in App

संपत्ति सलाहकार कंपनी जेएलएल इंडिया के एक सर्वेक्षण के अनुसार कोविड-19 के कारण घर से काम करने के चलन के बीच 80 प्रतिशत कॉर्पोरेट कर्मचारी कोविड-19 के बाद भी सप्ताह में कम से कम एक दिन घर से ही काम करना चाहते हैं। जेएलएल इंडिया ने अपने सर्वेक्षण 'भारत के लिए वर्कर्स प्रेफरेंस बैरोमीटर’ में पाया कि कर्मचारी दो दिन कार्यालय में और तीन दिन घर से काम करना पसंद करेंगे। इस सर्वेक्षण में अलग-अलग कॉर्पोरेट घरानों के 300 कर्मचारियों को शामिल किया गया। जीएलएल ने एक बयान में कहा, ‘‘79 प्रतिशत कर्मचारी सप्ताह में कम से कम एक दिन घर से काम करना चाहते हैं जबकि तीसरे पक्ष के कार्यालय के मामले यह संख्या 89 फीसदी हैं।’’ सलाहकार कंपनी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद कर्मचारी आदर्श स्थिति के रूप में तीन दिन घर से और दो दिन कार्यालय से काम करना चाहते हैं। सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि कर्मचारी अपने कार्य प्रणाली में अधिक संतुलन चाहते हैं, जिसमें काम करने का मिश्रित रूप वर्क मॉडल और लचीलापन मुख्य हैं। जेएलएल इंडिया की कंट्री प्रमुख एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी राधा धीर ने कहा, ‘‘भविष्य के कार्यालयों को अधिक मानव-केंद्रित होना होगा, जिसमें स्वास्थ्य और कल्याण को सबसे आगे रखना होगा।’’ उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में शामिल करीब 60 प्रतिशत कर्मचारी स्वस्थ जीवन शैली और सुरक्षा को एक प्रमुख प्राथमिकता मानते है। वही सर्वेक्षण में यह भी देखा गया कि 21 प्रतिशत कर्मचारी भविष्य में घर से काम नहीं करना चाहते हैं। यह संख्या पिछले वर्ष अक्टूबर में किये गए सर्वेक्षण में 16 प्रतिशत थी। कर्मचारियों ने हालांकि काम में लचीलेपन को भी अच्छा विकल्प माना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?