लाइव न्यूज़ :

मोंटेक सिंह आहलुवालिया ने मोदी सरकार से कहा कि कृषि कानूनों के बारे में आम सहमति बनायें

By भाषा | Updated: January 20, 2021 22:39 IST

Open in App

हैदराबाद, 20 जनवरी योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने बुधवार को कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के एक वर्ग के विरोध का सामना कर रहे राजग सरकार को चर्चा के माध्यम से लोगों के बीच आम सहमति बनाने की जरूरत है।

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर दुव्वुरी सुब्बाराव के साथ मंथन द्वारा आभासी तौर पर आयोजित एक संवादात्मक सत्र में, उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण देश का बढ़ता राजकोषीय घाटा प्रमुख चिंताओं में से एक है और इसे जारी नहीं रहने दिया जा सकता है, क्योंकि यह ‘निजी क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त जगह नहीं देता है।’’

अहलूवालिया से जब पूछा गया कि क्या मौजूदा गतिरोध को कैसे समाप्त किया जा सकता है, तो उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि एक सामान्य बात यह उठती है कि जब आप सुधार करते हैं जो लोगों को प्रभावित करने वाले होते हैं, तो आम सहमति बनाने के लिए चर्चा और भागीदारी इत्यादि सर्वसम्मति बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं।’’

सितंबर 2020 में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विशेषकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर लगभग दो महीने से अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

सरकार प्रदर्शनकारी किसानों के साथ विचार-विमर्श कर रही है।

हालाँकि अभी तक गतिरोध कायम है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आपको कदम पीछे खींचने की ज़रूरत है और आपको लोगों से बात करनी होगी।’’

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि नवीनतम स्थिति क्या है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि वार्ता जारी है।

उन्होंने कहा कि लेकिन कोई नहीं कह रहा है कि कोई समाधान निकल गया है।

उनके अनुसार, अर्थशास्त्रियों का मानना ​​है कि देश को कृषि बाजारों में सुधार करने और इसे गति देने के लिए निजी क्षेत्र में लाने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि एक सामान्य धारणा थी कि नए कृषि कानूनों को लाने की पूरी कवायद जल्दबाजी और संसद के माध्यम से शुरू की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर