लाइव न्यूज़ :

मोदी की प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:05 IST

Open in App

वाशिंगटन 23 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्र की पांच प्रमुख कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात कर अपनी अमेरिका यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने भारत में उपलब्ध आर्थिक अवसरों के बारे में बताया।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ पहली बार आमने- सामने की बैठक करेंगे।

उन्होंने अपनी यात्रा के पहले दिन उन्होंने क्वालकॉम, एडोब, फर्स्ट सोलर, जनरल एटॉमिक्स और ब्लैकस्टोन जैसी पांच प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष (सीईओ) के साथ एक-एक करके मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जिन पांच कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाक़ात की, उनमे एडोब के सीईओ शांतनु नारायण और जनरल एटॉमिक्स के सीईओ विवेक लाल भारतीय मूल के अमेरिकी हैं।

उद्योग जगत के शीर्ष अधिकारियों के साथ अपनी बैठक से पहले मोदी ने कहा था कि वह भारत में आर्थिक अवसरों से अवगत कराने के लिए अलग-अलग क्षेत्र की पांच कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि नारायण सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल प्राथमिकता से जुड़े हुए हैं, जिस पर भारत सरकार ख़ासा जोर दे रही है।

वही मोदी की लाल के साथ बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि जनरल एटॉमिक्स न केवल सैन्य ड्रोन प्रौद्योगिकियों में अग्रणी है, बल्कि अत्याधुनिक सैन्य ड्रोन में दुनिया की शीर्ष विर्निर्माताओं में से एक भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर