लाइव न्यूज़ :

आभासी दावोस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले वैश्विक नेताओं में मोदी, चिनफिंग भी होंगे शामिल

By भाषा | Updated: January 18, 2021 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली / जिनेवा, 18 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस महीने के आखिर में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के पांच दिवसीय ऑनलाइन दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले शीर्ष विश्व नेताओं में शामिल होंगे।

इस सम्मेलन में नरेंद्र सिंह तोमर, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, ​​पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्री तथा मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा जैसे शीर्ष कारोबारी भाग लेंगे।

डब्ल्यूईएफ भौतिक रूप से आमने सामने का शिखर सम्मेलन इस बार मई में सिंगापुर में कराने जा रहा है। अब तक यह स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट शहर दावोस में होता आया है।

डब्ल्यूईएफ दावोस बैठक को इस बार एक आभासी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसे दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन नाम दिया गया है। इसका आयोजन 25 जनवरी से 29 जनवरी के दौरान होने जा रहा है।

डब्ल्यूईएफ ने एक बयान में कहा कि राज्य / सरकार के प्रमुख, जिन्होंने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है, उनमें शी चिनफिंग, नरेंद्र मोदी, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन, इतालवी प्रधानमंत्री गुसेप कोंते, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और सिंगापुर के प्रधान मंत्री ली सियन लूंग शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार