लाइव न्यूज़ :

महामारी के बावजूद जानबूझकर कर्ज न चुकाने के मामलों में हल्की कमी: ट्रांसयूनियन सिबिल

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:02 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून ट्रांसयूनियन सिबिल के आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बावजूद विलफुल डिफॉल्टर (जानबूझकर कर्ज न चुकाने वाले) की संख्या में कमी हुई और वित्त वर्ष 2020-21 के अंत में ऐसे मामलों के तहत बकाया राशि 1.90 प्रतिशत घटकर 2.11 लाख करोड़ रुपये रह गई।

साख सूचना कंपनी ने कहा कि बैंकों द्वारा जानबुझकर कर्ज न चुकाने वालों के रूप में चिन्हित 25 लाख रुपये से अधिक के खातों की संख्या इस साल 31 मार्च तक घटकर 10,898 रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 12,242 थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की परिभाषा के मुताबिक जानबूझ कर कर्ज न चुकाने वाला उसे कहा जाता है जो क्षमता होने के बावजूद कर्ज नहीं चुकाता है। कोई व्यक्ति एक बार विलफुल डिफॉल्टर घोषित हो जाने के बाद किसी भी बैंक से धन नहीं पा सकता है।

सरकार और आरबीआई ने महामारी को देखते हुए तनावग्रस्त खातों के लिए कई सुविधाओं की घोषणा की थी, जिनमें गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) घोषित किए जाने पर छह महीने की मोहलत और दिवालियापन कानूनों का निलंबन शामिल है।

एसबीआई में इस तरह के कुल 1,801 खाते थे, जबकि इससे एक साल पहले यह संख्या 1,640 थी। समीक्षाधीन अवधि में बकाया राशि 44,682 करोड़ रुपये से बढ़कर 67,000 करोड़ रुपये हो गई।

हालांकि, राष्ट्रीयकृत बैंकों के लिए ऐसे खातों की संख्या 8,781 से घटकर 7,418 रह गई और इस दौरान कुल बकाया राशि भी 1.44 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 1.18 लाख करोड़ रुपये थी।

निजी क्षेत्र के बैंकों के मामले में विलफुल डिफॉल्टर खातों की संख्या 1,658 से घटकर 1,514 रह गई। हालांकि इस दौरान बकाया राशि 20,741 करोड़ रुपये से बढ़कर 22,867 करोड़ रुपये हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव