लाइव न्यूज़ :

मोबाइल ऐप ने कीमतों के डेटा के संग्रह में सुधार लाया: सरकार

By भाषा | Updated: February 28, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी सरकार ने रविवार को कहा कि इस साल जनवरी से मोबाइल ऐप की शुरुआत के बाद दैनिक आधार पर 22 आवश्यक वस्तुओं के थोक और खुदरा मूल्यों के डेटा संग्रह में सुधार हुआ है।

उपभोक्ता मामलों का विभाग चावल, गेहूं, गेहूं का आटा, चना दाल, अरहर दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, चीनी, दूध, मूंगफली का तेल, सरसों का तेल, वनस्पती, सोया तेल, सूरजमुखी तेल, पॉम ऑयल, गुड़, चाय, नमक, आलू, प्याज और टमाटर की कीमतों की निगरानी करता है।

राज्य सरकारों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों के माध्यम से देश भर के 127 केंद्रों से मूल्य का डेटा एकत्र किया जा रहा है।

विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘दैनिक कीमतों की रिपोर्टिंग में आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार करने के लिये उपभोक्ता मामलों के विभाग ने एक मोबाइल ऐप पेश किया। इससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की निगरानी और अनुमानित विश्लेषण में सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 22 आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की निगरानी के लिये मोबाइल ऐप ने खुदरा और थोक मूल्यों के बारे में प्रभावी वास्तविक समय की जानकारी देनी शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब