लाइव न्यूज़ :

मोबिक्विक ने 1,900 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई डिजिटल भुगतान स्टार्टअप वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 1,900 करोड़ रुपये जुटाने को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।

आईपीओ के तहत 1,500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

कंपनी 400 करोड़ रुपये तक के आईपीओ पूर्व नियोजन पर भी विचार कर सकती है। यदि आईपीओ पूर्व नियोजन पूरा होता है, तो नए निर्गम से इतने ही इक्विटी शेयरों को घटा दिया जाएगा।

वन मोबिक्विक सिस्टम्स देश की प्रमुख मोबाइल वॉलेट (मोबिक्विक वॉलेट) तथा बाय नाउ पे लेटर (बीएनपीएल) कंपनी है।

कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव