लाइव न्यूज़ :

एमएंडएम को अंतिम तिमाही में उत्पादन, बिक्री में कमी का अंदेशा

By भाषा | Updated: December 10, 2020 12:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) को अंदेशा है कि वैश्विक स्तर पर माइक्रो प्रोसेसर की आपूर्ति में कमी के चलते चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में उसके ऑटोमोटिव डिवीजन और उसके पूर्णस्वामित्व वाली सहायक कंपनी के उत्पादन और बिक्री में कमी आ सकती है।

एमएंडएम ने कहा कि वह अपने ऑटो कलपुर्जों की आपूर्ति करने वाले बॉश के साथ संपर्क में है और उत्पादन में किसी संभावित कमी का आकलन कर रही है।

महिंद्रा ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण इकाई (ईसीयू) में इस्तेमाल किए जाने वाले माइक्रो प्रोसेसर (अर्धचालक) की वैश्विक आपूर्ति में कमी के चलते ऑटोमोटिव क्षेत्र में कंपनी का कामकाज प्रभावित हो सकता है।’’

महिंद्रा ने कहा कि इन परिस्थितियों में उसका अनुमान है कि वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में उसके ऑटोमोटिव डिवीजन और उसकी पूर्णस्वामित्व वाली सहायक कंपनी महिंद्रा व्हीकल मैन्युफैक्चर्रस (एमवीएमएल) के उत्पादन और बिक्री में कमी आ सकती है।

एमएंडएम ने कहा, ‘‘कंपनी बॉश के साथ लगातार संपर्क में है और आपूर्ति में व्यवधान के कारण वित्त वर्ष 2020-2021 की अंतिम तिमाही में उत्पादन में किसी कमी का आकलन कर रही है और उसे कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट