लाइव न्यूज़ :

एमजी मोटर वाहन उद्योग के लिए इलेक्ट्रिक वाहन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में तैयार करेगी कुशल श्रमिक

By भाषा | Updated: November 11, 2020 17:53 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर एमजी मोटर ने वाहन उद्योग के लिए कुशल श्रमिकों को तैयार करने के लिए ‘दक्षता’ कार्यक्रम शुरू करेगी। इसके तहत श्रमिकों को कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई) और इलेक्ट्रिक वाहन में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम के लिए उसने वाहन क्षेत्र कौशल विकास परिषद (एएसडीसी) और ऑटोबॉट इंडिया के साथ साझेदारी की है। यह इंजीनियरिंग छात्रों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कौशल विकास पाठ्यक्रम होगा।

कंपनी ने कहा कि यह उसके ‘केस’ (संपर्क नेटवर्क से जुड़े, स्वायत्त, साझा करने वाले और इलेक्ट्रिक) परिवहन के दृष्टिकोण के अनुरूप है। देश में ये कारक कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा हैं। साथ ही यह अत्याधुनिक कार प्रौद्योगिकी का स्थानीयकरण करने की दिशा में एक कदम है।

एमजी मोटर के कॉरपोरेट मामलों के मुख्य यश यादव ने कहा कि दक्षता कार्यक्रम युवा छात्रों को भविष्य की प्रौद्योगिकी से जुड़ा कौशल विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव