लाइव न्यूज़ :

एमजी मोटर नेपाल को निर्यात करेगी हेक्टर मॉडल

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर वाहन निर्माता कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि वह गुजरात के हलोल में स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र से निर्यात के लिए पूरी तरह तैयार है।

कंपनी हलोल संयंत्र में बने अपने एसयूवी मॉडल हेक्टर का निर्यात नेपाल को करेगी। कंपनी इसे दक्षिण एशियाई देशों के लिए विस्तार योजना के पहले कदम के तौर पर देख रही है।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने एक बयान में कहा कि कंपनी दक्षिण एशिया में अपना विस्तार करने के लिए तैयार है और इसकी शुरुआत नेपाल से होने जा रही है।

चाबा ने कहा कि हेक्टर ने भारतीय वाहन उद्योग में कंपनी की ताकत स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।

एमजी मोटर ने मई 2019 में भारत में वाहनों का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया था। उसने अपने पहले मॉडल को जून 2019 में भारतीय बाजार में उतारा था। अभी तक एमजी अपने हेक्टर मॉडल की 72,500 इकाइयों की बिक्री कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर