लाइव न्यूज़ :

मेट्रो ब्रांड्स के आईपीओ को 3.64 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर मेट्रो ब्रांड्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम के अंतिम दिन 3.64 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, चर्चित निवेशक राकेश झुनझुनवाला समर्थित जूता-चप्पल बेचने वाली खुदरा कंपनी के 1,91,45,070 शेयरों के आईपीओ के लिए 6,96,12,480 शेयरों की बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड में 1.13 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में 3.02 गुना और पात्र संस्थागत खरीदार श्रेणी में 8.49 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 295 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं और 2,14,50,100 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 485 से 500 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 410 करोड़ रुपये जुटाए थे।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 1,367.5 करोड़ रुपये जुटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर