लाइव न्यूज़ :

मर्क की कोविड-19 शोध के लिए आईआईटी बॉम्बे को 1.7 करोड़ रुपये अनुदान की घोषणा

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:04 IST

Open in App

विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मर्क ने बृहस्पतिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बॉम्बे को कोविड-19 महामारी से संबंधित शोध के लिए दो साल में 1.7 करोड़ रुपये दान स्वरूप देने की घोषणा की। मर्क इंडिया के जीव विज्ञान कारोबार के प्रबंध निदेशक सुनील पंजाबी ने कहा, ‘‘इस दान के जरिए मर्क उचित स्वास्थ्य प्रबंधन की सुविधा के मद्देनजर कोविड-19 वायरस की गंभीरता का पता लगाने के लिए आईआईटी की सहायता कर रहा है, जिससे देश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।’’ मर्क ने एक बयान में कहा कि वित्त पोषित परियोजना सरल इम्युनोसे के विकास के लिए जारी एक कोविड-19 अनुसंधान है, जो एकल अणु गणना तकनीक पर आधारित है और जिससे शुरुआती स्तर पर ही रोग की गंभीरता की पहचान होती है। आईआईटी बॉम्बे के निदेशक शुभाशीष चौधरी ने कहा, ‘‘एकल अणु गणना तकनीक जैसे इम्युनोसे मंच का इस्तेमाल करना तेजी से नैदानिक रूपांतरण के लिए अत्यधिक फायदेमंद होगा। मर्क के साथ हमारी साझेदारी इस दिशा में एक स्वाभाविक अगला कदम है और हम अपने मिशन का समर्थन करने के लिए उनके आभारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

कारोबारइंदौर के इंजीनियर निक्की सुरेका की बेटी को बाजार के दूध से अपच की समस्या?, देशी नस्ल गिर-पूंगनूर की गौशाला बनाकर...

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

भारतकौन हैं एडवर्ड नाथन वर्गीस? IIT हैदराबाद के छात्र को मिला ₹2.5 करोड़ का पैकेज, संस्थान का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर

कारोबारएआई के बाद ‘एक्सटेंडेड रियलिटी’?, क्या है और शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में कैसे ला सकता क्रांति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स