लाइव न्यूज़ :

मसिर्डीज बेंज इंडिया की पहली तिमाही में बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 3,193 इकाई रही

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:40 IST

Open in App

मुंबई, सात अप्रैल मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2021 की पहली तिमाही में उसके कारों की बिक्री पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 34 प्रतिशत बढ़कर 3,193 इकाई रही। इसका मुख्य कारण चालू वर्ष के पहले दो महीनों में अच्छी बिक्री का होना है।

जर्मन प्रीमियम कार निर्माता ने वर्ष 2020 की जनवरी-मार्च अवधि में 2,386 कार बेची थी।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने एक बयान में कहा, यह वृद्धि आगे एक मजबूत सुधार का संकेत देती है, जहां कई नए उत्पाद बाजार में पेशकश के लिए तैयार हैं।

मर्सिडीज-बेंज ने कहा कि नए पेश किए गए ए-क्लास लिमोजिन को एक शानदार बाजार मिला है क्योंकि अप्रैल और मई महीने के लिए इसकी डिलीवरी पहले से ही पूरी हो चुकी है।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल बुकिंग का 19 प्रतिशत डिजिटल बिक्री के माध्यम से आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में