लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इस वर्ष नवंबर में बिजली की अधिकतम मांग रिकार्ड 3,831 मेगावॉट पहुंची: बीएसईएस

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 02 दिसंबर दिल्ली में इस वर्ष नवंबर महीने के दौरान बिजली की अधिकतम मांग 3,831 मेगावॉट दर्ज की गई। यह किसी भी वर्ष के नवंबर महीने में दर्ज की गई बिजली की सर्वाधिक मांग है। वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बीएसईएस के अधिकारियों ने हालांकि कहा कि सर्दी के मौसम में पर्याप्त बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं।

बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों के अनुसार नवंबर, 2020 के दौरान दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 3,769 मेगावॉट तथा नवंबर, 2019 में 3,631 मेगावॉट थी।

एक अधिकारी ने कहा, "इस वर्ष नवंबर में बिजली की अधिकतम मांग 3,831 मेगावॉट रही। यह इससे पिछले दो वर्षों के नवंबर महीने के दौरान दर्ज की गई बिजली की अधिकतम मांग से ज्यादा है। यहां तक कि इस वर्ष नवंबर में दर्ज की गई बिजली की अधिकतम मांग दिल्ली में अब तक के किसी भी वर्ष के नवंबर महीने में दर्ज की गई अधिकतम मांग से ज्यादा है।"

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 2019 और 2020 के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है।

अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि इस साल दिसंबर के दौरान दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग दिसंबर 2019 और दिसंबर 2020 में रही अधिकतम मांग को पार करते हुए 5,400 मेगावॉट तक पहुंच सकती है।

पिछले साल, दिसंबर में बिजली की अधिकतम मांग 5,021 मेगावॉट थी जबकि 2019 में यह 5,343 मेगावॉट थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार