लाइव न्यूज़ :

भारत को रोगीशयिकाओं के लिए 89 लाख डालर की मदद देगा मास्टरकार्ड

By भाषा | Updated: May 1, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई भुगतान सेवाएं देने वाली अमेरिकी कंपनी मास्टरकार्ड ने कोविड19 महामारी का मुकाबला करने में भारत की मदद के लिए 89 लाख डालर दिए हैं।

कंपनी न्यूयार्क की एक स्वयंसेवी संस्था अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) के माध्यम से भारत में 2,000 पोर्टेबल रोगीशयिकाओं की व्यवस्था करेगी।

एआईएफ ने शुक्रवार को कहा कि मास्टरकार्ड ने उसे कोविड19 से मुकाबले के लिए भारत में 2000 पोर्टेबल शयिकाएं स्थापित करने के लिए 89 लाख डालर दिए हैं। यह सहायता भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के सामाने आ रही तात्कालिक चुनौतियों का सामना करने के लिए दी जा रही है।

इस मदद से 25 लाख भारतीयों को स्वास्थ्य सेवा मिलने का अनुमान है। एआईएफ ने कहा है कि यह उसका ‘अब तक का सबसे बड़ा उपहार है। इस धन का उपयोग पार्टेबल (उठाकर आसानी से दूसरी जगह स्थापित करने लायक) अस्पतालों की खरीद और स्थापना पर किया जाएगा।

हर शयिका वेंटिलेटर, अन्य उपकरणों एवं दूसरे जरूरी सामान से लैस होगी। प्रत्येक इकाई को लोगों की जरूरत के हिसाब से खोला और जोड़ा जा सकता है।

क्वालकॉम चैरिटेबल फाउंडेशन और क्वालकॉम इंडिया ने भारत में कोविड-19 राहत कार्यों में मदद के लिए 40 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 29.6 करोड़ रुपये) देने की घोषणा की है।

अमेरिकी चिप विनिर्माता ने कहा कि कंपनी इस बात की योजना बना रही है कि किसी तरह भारत में लोगों को अच्छी तरह राहत पहुंचाई जा सकती है। इसके तहत खासतौर से चिकित्सा और जीवन रक्षक उपकरणों की आपूर्ति पर ध्यान दिया जाएगा।

इस बीच जर्सी के माउंट सिनायी हास्पिटल ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह तीन मई को भारत के लिए 25 वेंटिलेटर तथा 100 ऐसी मशीनें भेजेगा, जिन्हें वेंटिलेटर में बदला जा सकता है। यह खेप चार्टर विमान से मुंबई पहुंचेगी और वहां से मुंबई, दिल्ली, कानपुर, कोलकाता और बेंगलूरु के सरकारी अस्पतालों में भेजी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव