लाइव न्यूज़ :

मारुति का उत्पादन जुलाई में 58 प्रतिशत बढ़कर 1,70,719 इकाई पर

By भाषा | Updated: August 5, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच अगस्त देश की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि जुलाई में उसका कुल उत्पादन सालाना आधार पर 58 प्रतिशत बढ़कर 1,70,719 इकाई हो गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में उसका कुल उत्पादन 1,07,687 इकाई था।

मारुति ने एक बयान में कहा, ‘‘इस वर्ष जुलाई में पंजीकृत वाहनों की संख्या पिछली वर्ष जुलाई में पंजीकृत वाहनों की तुलना में अधिक है। हालांकि इस तुलना का कोई मतलब नहीं है कि क्योंकि पिछले वर्ष जुलाई में स्थिति कोविड-19 के कारण लागू प्रतिबंधों से काफी अधिक प्रभावित थी।’’

वाहन निर्माता ने कहा कि पिछले महीने यात्री वाहनों का उत्पादन 1,67,825 इकाई रहा, जबकि जुलाई 2020 में यह 1,05,345 इकाई का था।

कंपनी की छोटी गाड़ियों जैसे आल्टो और एस प्रेसो का उत्पादन जुलाई में 24,899 इकाई रहा, जो जुलाई 2020 में 20,638 इकाई था।

वही वैगन आर, सेलेरियो, इग्निस, स्विफ्ट, बलेनो और डिज़ायर का उत्पादन इस दौरान बढ़कर 90,604 इकाई पर पहुंच गया। पिछले वर्ष जुलाई में इन वाहनों का उत्पादन 55,390 इकाई था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट