लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी जनवरी से वाहनों की कीमतों में वृद्धि करेगी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अगले साल जनवरी से वाहनों की कीमतों में वृद्धि की योजना बना रही है ताकि कच्चे माल की लागत में वृद्धि के प्रभाव को कम किया जा सके।

वाहन कंपनी ने कहा कि मूल्य वृद्धि अलग-अलग मॉडल की अलग-अलग होगी। हालांकि कंपनी ने विस्तृत जानकारी नहीं दी।

एमएसआई ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘पिछले एक साल में, कच्चे माल की लागतों में वृद्धि के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए, कंपनी के लिए मूल्य वृद्धि के माध्यम से उपरोक्त अतिरिक्त लागतों का कुछ प्रभाव ग्राहकों पर डालना अनिवार्य हो गया है।’’

जनवरी 2022 में मूल्य वृद्धि की योजना बनाई गई है और मूल्य वृद्धि विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगी।

कंपनी हैचबैक ऑल्टो से लेकर एसयूवी एस-क्रॉस तक कई मॉडल बेचती है, जिनकी कीमतें क्रमशः 3.15 लाख रुपये से 12.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है।

वाहन कंपनी इस साल पहले ही वाहन की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी ने जनवरी में 1.4 प्रतिशत, अप्रैल में 1.6 प्रतिशत और सितंबर में 1.9 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि की है। इस प्रकार, कंपनी ने कुल 4.9 प्रतिशत दाम बढ़ाये हैं।

कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा से कहा कि पिछले एक साल में इस्पात, एल्यूमीनियम, तांबा, प्लास्टिक और कीमती धातुओं जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने से कंपनी को दाम बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब