लाइव न्यूज़ :

मारुती सुजुकी विभ्भीन सरकारी अस्पतालों में 24 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: May 28, 2021 23:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली 28 मई वाहन निर्माता मारुती सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह और उसके सहयोगी देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए कई सरकारी अस्पतालों में 24 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने की प्रकिया में हैं।

उसने कहा कि हरियाणा के तीन सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन के चार पीएसए जनरेटर संयंत्र स्थापित किये गये हैं, जिसका हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन भी किया।

कंपनी ने पीएसए निर्माताओं एयरॉक्स निजेन, सैम गैसेस और गास्कन की विनिर्माण कार्यों में मदद करने के लिए अपने आपूर्तिकार सहयोगी जेबीएमएल, एसकेएच मेटल्स और मदरसन को भी जोड़ा है।

कंपनी के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने कहा, ‘‘कंपनी कोविड-19 मरीजों के लिए पीएसए संयंत्रों में ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने को लेकर इन तीन निर्माताओं की मदद कर रही है। इस कार्य को शुरू करने के एक महीने के भीतर, हमारे सहयोगियों ने ऑक्सीजन जनरेटर संयंत्रों के निर्माण की क्षमता को 10 गुना तक बढ़ा दिया है। यह जून के मध्य तक पूरा कर लिया जायेगा।’’

इस व्यवस्था के तहत मई में 70 और जून में 150 संयंत्रों की आपूर्ति की जाएगी । यह पिछले पूरे वित्त वर्ष में भारत में अनुमानित कुल उत्पादन से भी अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत में अस्पतालों के अंदर ही आक्सीजन बनाने की सुविधा करना अच्छा रहेगा क्यों कि इसे दूर से ढोकर लाना अधिक महंगा पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब