लाइव न्यूज़ :

सीएनजी वाहनों की बढ़ी मांग को भुनाने के प्रयास में है मारुति सुजुकी

By भाषा | Updated: February 21, 2021 13:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 फरवरी पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अपने सीएनजी वाहनों की बढ़ी मांग को भुनाने में लगी है। कंपनी चालू वित्त वर्ष में सीएनजी वाहनों की बिक्री में लगभग 50 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

कंपनी अभी भारत में कुल उपलब्ध 14 में से आठ मॉडलों में सीएनजी विकल्प प्रदान करती है। कंपनी इस पोर्टफोलियो के विस्तार के लिये भी सक्रिय रूप से काम कर रही है।

मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस साल उद्योग में सीएनजी (वाहन) लगभग 37 प्रतिशत बढ़ा है, जब अप्रैल-जनवरी की अवधि में कुल वृद्धि नकारात्मक (18 प्रतिशत गिरावट) रही है। इसका मतलब है कि सीएनजी विकल्प बहुत अच्छी तरह से बढ़ रहा है।’’

यह बताते हुए कि सीएनजी वाहनों की मांग क्यों बढ़ गयी है, उन्होंने कहा कि ईंधन के रूप में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है। इससे वाहनों को चलने की लागत बढ़ गयी है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘सीएनजी पर वाहन चलाने की लागत केवल 1.5 रुपये प्रति किलोमीटर है, जबकि पेट्रोल और डीजल के लिये यह लगभग चार रुपये प्रति किलोमीटर है। लोग अब सीएनजी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि चलने की लागत बहुत कम है, इसलिये सीएनजी वाहनों की बिक्री में वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां