लाइव न्यूज़ :

जिमनी ब्रांड को भारत में उतारने पर विचार कर रही है मारुति

By भाषा | Updated: December 12, 2021 14:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर देश की दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा है कि एसयूवी गाड़ियों के अपने बेड़े को मजबूत करने के लिए वह ‘जिमनी’ ब्रांड को भारत में लाने पर विचार कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बारे में ग्राहकों की प्रतिक्रियाओं का आकलन किया जा रहा है।

तीन दरवाजों वाली जिमनी गाड़ी का विनिर्माण कंपनी के गुरुग्राम संयंत्र में किया जाता है जहां से इसे पश्चिम एशिया और अफ्रीका के बाजारों में निर्यात किया जाता है। आकार में छोटी यह कार मुश्किल रास्तों को आसानी से नापने के लिए मशहूर है।

जिमनी पिछले 50 वर्ष से वैश्विक बाजार में है।

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमने इसे ऑटो एक्सपो-2020 में प्रदर्शित किया था। इसके बारे में ग्राहकों से काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। हम इनका अध्ययन कर रहे हैं और उसके बाद निश्चित ही इस बारे में विचार करेंगे कि इस उत्पाद को यहां लाया जा सकता है या नहीं।’’

उन्होंने कहा कि यह एसयूवी छोटी जरूर है, लेकिन ग्राहकों का एक वर्ग इस तरह का वाहन चाहता है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एसयूवी के बाजार में हमारी हिस्सेदारी करीब 13-14 प्रतिशत है। एसयूवी खंड के शुरुआती वाहनों की श्रेणी में, नई गाड़ियों के बावजूद विटारा ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकने वाला वाहन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर