लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया की विपणन, बिक्री में अगले साल होगा ‘सुधार’ : कोयला सचिव

By भाषा | Updated: December 9, 2020 20:06 IST

Open in App

कोलकाता, नौ दिसंबर देश की खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) अगले साल अपनी विपणन और बिक्री में सुधार करने जा रही है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय कोयला एवं खनन सचिव अनिल कुमार जैन ने कहा कि अन्य सुधारों के साथ कई तरीके से होने वाली कोयले की नीलामी को बंद किया जाएगा।

जैन ने बताया, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि कोयला सुधार पूरे हो गए हैं। कोयला खनन क्षेत्र में सुधार हो चुके हैं। अब अगला सुधार कोल इंडिया के उत्पादन के विपणन में होगा।’’

बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित वर्चुअल खनन सम्मेलन को संबोधित करते हुए जैन ने कहा, ‘‘कोल इंडिया 80 प्रतिशत कोयले का उत्पादन करती है। इसके बावजूद कई प्रकार की नीलामी होती है। हम उसे एक ही ‘दायरे’ में लाएंगे और मूल्य की खोज करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि छोटी मात्रा में नीलामी से कोई उद्देश्य हल नहीं होता। इससे कुछ क्षेत्रों के लिए कच्चे माल के दाम बढ़ जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...