लाइव न्यूज़ :

Market Capitalization: 68417 करोड़ रुपये घटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एलआईसी, इन्फोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर को बड़ा झटका, यहां देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2024 20:21 IST

Market Capitalization: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन बढ़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 27,635.65 करोड़ रुपये गिरकर 7,23,770.70 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 23,341.56 करोड़ रुपये घटकर 19,40,738.40 करोड़ रुपये पर आ गया। एलआईसी की बाजार हैसियत 5,724.13 करोड़ रुपये घटकर 6,19,217.27 करोड़ रुपये रह गई।

Market Capitalization: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 68,417.14 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। पिछला सप्ताह कम कारोबारी सत्रों का रहा। बुधवार को ‘महाराष्ट्र दिवस’ पर बाजार में अवकाश था। सप्ताह के दौरान जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), इन्फोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन बढ़ गया। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.99 अंक या 0.20 प्रतिशत चढ़ा।

समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 27,635.65 करोड़ रुपये गिरकर 7,23,770.70 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 23,341.56 करोड़ रुपये घटकर 19,40,738.40 करोड़ रुपये पर आ गया। एलआईसी की बाजार हैसियत 5,724.13 करोड़ रुपये घटकर 6,19,217.27 करोड़ रुपये रह गई।

इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 5,686.69 करोड़ रुपये घटकर 5,87,949.62 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी के मूल्यांकन में 4,619.35 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,44,645.97 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 1,409.76 करोड़ रुपये घटकर 5,20,551.94 करोड़ रुपये रह गई।

इस रुख के उलट भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 26,907.71 करोड़ रुपये बढ़कर 7,42,126.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 24,651.55 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका बाजार मूल्यांकन 8,02,401.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 9,587.93 करोड़ रुपये बढ़कर 13,89,110.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 6,761.25 करोड़ रुपये बढ़कर 11,53,704.84 करोड़ रुपये हो गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एलआईसी, इन्फोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

टॅग्स :एलआईसीशेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?