लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.98 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: July 24, 2022 15:18 IST

जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को छोड़कर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2.98 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों को बीते सप्ताह 2.98 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआइसमें सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को मिलावहीं जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई है

दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2.98 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,311.45 अंक या 4.29 प्रतिशत के लाभ में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। कुल मिलाकर शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2,98,523.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 68,564.65 करोड़ रुपये बढ़कर 16,93,245.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 64,929.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 11,60,285.19 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 34,028.7 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,526.81 करोड़ रुपये रही।इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 31,893.77 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 6,33,793.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 30,968.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,457.30 करोड़ रुपये हो गई। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 20,636.69 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,78,774.69 करोड़ रुपये तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर का 16,811.32 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,20,362.58 करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,110.37 करोड़ रुपये बढ़कर 7,73,770.09 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 14,579.24 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,16,701.23 करोड़ रुपये रहा। वहीं दूसरी ओर एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 12,396.99 करोड़ रुपये घटकर 4,35,760.72 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एलआईसी, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

टॅग्स :शेयर बाजारएलआईसीरिलायंसTCS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारShare Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,953 अंकों की और निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?