लाइव न्यूज़ :

मांडविया ने एफएसीटी द्वारा स्थापित पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली एक जुलाई रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश में बस्ती के ओपीईसी कैली अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया।

उर्वरक एवं रसायन त्रावणकोर लिमिटेड (एफएसीटी) ने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले प्रेशर स्विंग ऐडजार्ब्सन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट को कैली अस्पताल में स्थापित किया था।

मांडविया ने बताया कि एफएसीटी द्वारा चिकित्सा ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए विभ्भिन अस्पतालों में लगाए जा रहे पांच पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों में से यह एक है। अन्य चार संयंत्र केरल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के चुनौतीपूर्ण समय ने हमें अपने स्वास्थ्य और चिकित्सा बुनियादी ढांचे पर पुनर्विचार करने तथा उनका पुनर्विकास करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने महामारी से लड़ने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं और देश के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार