लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा कच्चे माल की लागत बढ़ने के साथ कर रही है विकल्पों का आकलन

By भाषा | Updated: May 9, 2021 15:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा हाल में जिंसों खासकर स्टील के दाम में तेजी पर नजर रख रही है। कंपनी अपने कारोबार के हितों की रक्षा के लिये कोई कदम उठाने से पहले यह देखेगी कि चीजें कहां जाकर रूकती है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह कहा।

पिछले कुछ दिनो में इस्पात बनाने वाली घरेलू कंपनियों ने ‘हॉट रोल्ड कॉयल’ (एचआरसी) और ‘कोल्ड रोल्ड कॉयल’ (सीएआरसी) के दाम क्रमश: 4,000 रुपये और 4,500 रुपये प्रति टन की वृद्धि की है।

एचआरसी और सीआरसी ‘फ्लैट’ इस्पात हैं, जिसका उपयोग वाहन, उपकरणों और निर्माण क्षेत्रों में होता है।

कीमत में वृद्धि के बाद एचआरसी की लगत 67,000 टन जबकि सीआरसी की 80,000 टन बैठेगी ।

सूत्रों के अनुसार एचआरसी तथा सीआरसी के दाम में मई के मध्य या जून की शुरूआत में 2,000 से 4,000 रुपये प्रति टन की और वृद्धि की जा सकती है।

कच्चे माल की लागत में वृद्धि की भरपाई के लिये टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी इंडिया पहले ही कीमत वृद्धि की घोषणा कर चुकी हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (वाहन इकाई) विजय नाकरा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वाहन कंपनियां लागत को प्रबंधित करने के लिये कई कदम उठाती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमेशा चलने वाली प्रक्रिया है। हमारी हमेशा यह कोशिश होती है कि आतंरिक उपायों से जिंसों के दाम में तेजी की भरपाई की जा सके। यह स्थिर लागत को प्रबंधित करके या इंजीनियरिंग प्रबंधन के जरिये किया जाता है।’’

नाकरा ने कहा कि कंपनी ने जिंसों के दाम में पिछले कई महीनों की तेजी को देखते हुए कंपनी ने अप्रैल के मध्य में दाम बढ़ाये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मॉडल और संस्करणों के आधार पर कीमत वृद्धि 1.8 प्रतिशत से 3 प्रतिशत के बीच है। आने वाले समय में, हम यह देखेंगे कि जिंसों के दाम कैसी रहती है और उसके अनुसार उपयुक्त कदम उठाये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट