लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा हॉलिडेज को दूसरी तिमाही में 60 करोड़ रुपये का लाभ

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई- सितंबर तिमाही में दो गुना से अधिक बढ़कर 59.76 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि गर्मी की छुट्टियों के मौसम और घरेलू अवकाश यात्रा में तेजी से उसका लाभ बढ़ा है।

महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (एमएचआरआईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 28.77 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि दूसरी तिमाही के दौरान परिचालन आय 546.4 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 481.37 करोड़ रुपये थी।।

परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, एमएचआरआईएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ कवीन्द्र सिंह ने कहा कि विश्व स्तर की सुरक्षा और स्वच्छता प्रोटोकॉल के साथ, हमारा प्रदर्शन कोविड महामारी की दूसरी लहर के बाद महामारी-पूर्व के स्तर को पार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर