लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र का बजट एक लाख करोड़ रुपये कम रह सकता है: अजीत पवार

By भाषा | Updated: February 7, 2021 20:41 IST

Open in App

नागपुर, सात फरवरी महाराष्ट्र का आगामी वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में एक लाख करोड़ रुपये की कमी रह सकती है। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को ‘एक राष्ट्र, एक कर’ कार्यक्रम के तहत इस वर्ष के लिये महाराष्ट्र को 25,000 करोड़ रुपये का बकाया जारी करना बाकी है, लेकिन अब स्थिति बदल रही है और हर हफ्ते पैसा भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की कमी भविष्य के विकास कार्यों को प्रभावित करती है।

राज्य विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से शुरू होने वाला है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के सालाना बजट में से वेतन और पेंशन पर साल भर में डेढ़ लाख करोड़ रुपये खर्च करना होगा। ऐसे में हमारे पास सिर्फ तीन लाख करोड़ रुपये बचते हैं। इस स्थिति में आगामी वित्त वर्ष का बजट एक लाख करोड़ रुपये की कमी वाला रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार