लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ने स्टार्टअप क्षेत्र में ब्रिटेन के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

By भाषा | Updated: June 24, 2021 23:56 IST

Open in App

मुंबई, 24 जून महाराष्ट्र ने ब्रिटेन सरकार के साथ अपने 'एक्ट-4ग्रीन' कार्यक्रम के तहत एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इस सहमति ज्ञापन का लक्ष्य भारत और ब्रिटेन के स्टार्ट-अप को एक दूसरे के बाजारों में प्रवेश में मदद के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने में सक्षम बनाना है।

महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के तहत स्थापित नोडल एजेंसी महाराष्ट्र स्टेट इनोवेशन सोसाइटी द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजित एक समारोह में सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। सोसाइटी राज्य की नवोन्मेषी स्टार्ट-अप नीति के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार है।

महाराष्ट्र स्टेट इनोवेशन सोसाइटी के सीईओ आईएएस अधिकारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह और ब्रिटेन सरकार के विदेश एवं राष्ट्रमंडल विकास कार्यालय (एफसीडीओ) की उप निदेशक कैरेन मैकलस्की ने दूसरे गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

इस साझेदारी के जरिए दोनों संगठन जलवायु परिवर्तन संबंधी तात्कालिक चुनौतियों पर ध्यान देने वाले तकनीकी नवोन्मेषों को तेज कर महाराष्ट्र में तकनीकी स्टार्ट-अप के मौजूदा तंत्र को मजबूत करेंगे और दोनों देशों में सतत आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए उभरती तकनीकों की क्षमता का लाभ उठाएंगे।

महाराष्ट्र के कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि इस कार्यक्रम से दोनों देशों के नवोन्मेष तंत्र के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में