लाइव न्यूज़ :

मैक्रोटेक डेवलपर्स की मुंबई में चार लाख वर्ग फुट के कार्यालय भवन को बेचने की योजना

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली 14 अक्टूबर रियल्टी कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स ने मुंबई में लगभग चार लाख वर्ग फुट क्षेत्र के फैले अपने पूर्ण और किराए के कार्यालय भवन को बेचने की योजना बनाई है। वह संपत्ति को बेचने के लिए संभावित खरीदारों के साथ बातचीत भी कर रही है।

देश के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक मुंबई की मैक्रोटेक डेवलपर्स 'लोढ़ा' ब्रांड के तहत अपनी संपत्तियों का विपणन करती है।

मैक्रोटेक डेवलपर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अभिषेक लोढ़ा ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि कंपनी ठाणे में अपने कार्यालय की इमारत को बेचना चाह रही है, जो फिलहाल पूरी तरह से किराए पर दी हुई है।

उन्होंने कहा कि इस संपत्ति को बेचने का समझौता चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में पूरा हो सकता है। वही समझौते की रकम को लेकर उन्होंने कहा कि अभी इस संपत्ति की सही कीमत का पता लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

कंपनी ने अप्रैल-सितम्बर, 2021 के दौरान अपनी 2,960 करोड़ रुपये की संपत्ति बेची है और दूसरी छमाही में बिक्री को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?