लाइव न्यूज़ :

लॉरियल ने भारतीय प्रबंधन टीम के चार अधिकारियों को क्षेत्रीय नेतृत्व भूमिकाएं सौंपी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई फ्रांस की प्रमुख सौंदर्य प्रसाधन कंपनी लॉरियल ने सोमवार को अपने भारतीय प्रबंधन टीम के चार शीर्ष अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया और उत्तर अफ्रीका (सापमेना) जोन में क्षेत्रीय नेतृत्व भूमिकाएं सौंपने की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके भारतीय परिचालन के निदेशक आलोक ओके को सापमेना क्षेत्र का परिचालन उप निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें यह अतिरिक्त भार सौंपा गया है।

इसी तरह लॉरियल इंडिया की निदेशक (उपभोक्ता एवं बाजार की जानकारी तथा मीडिया) कविता अंगरे को सापमेना का उपभोक्ता एवं बाजार की जानकारी विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह क्षेत्र में विलय और अधिग्रहण के अवसरों के लिए भी जिम्मेदार होंगी।

योगेश सुराडकर अब भारत एवं सापमेना के अनुसंधान एवं नवोन्मेष विभाग का नेतृत्व करेंगे। जबकि राजेश गोपाल को पश्चिम एशिया और उत्तर अफ्रीका के लिए मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया गया है। वह भारत के लिए सीआईओ की जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।

लॉरियल इंडिया के प्रबंध निदेशक अमित जैन ने पदोन्नति को लेकर टिप्प्णी करते हुए कहा, "इससे लॉरियल के लिए एक वैश्विक प्रतिभा के गढ़ के रूप में भारत की खास स्थिति का पता चलता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?