लाइव न्यूज़ :

एलएमएल की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन श्रेणी में प्रवेश की तैयारी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी एलएमएल ने बुधवार को कहा कि वह इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन श्रेणी में प्रवेश के साथ बाजार में वापसी की योजना बना रही है।

एलएमएल ने कहा कि वह अवसरों के एक अलग सेट के साथ बाजार में फिर से प्रवेश करने के लिए आधार तैयार कर रही है और उसे इसमें निवेश भागीदार के साथ बड़े निवेश का समर्थन प्राप्त है।

एलएमएल इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश भाटिया ने एक बयान में कहा, ‘‘हम शहरी मोबिलिटी श्रेणी को सक्षम और मजबूत करने को लेकर सर्वोत्तम तकनीक से लैस एक अत्यधिक नया उत्पाद पेश करने के लिए उत्पाद विकास रणनीतियों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।’’

कंपनी इससे पहले इटली के पियाजियो और सी स्पा कंपनी के सहयोग से प्रतिष्ठित एलएमएल वेस्पा बनाती थी।

वह हालांकि, पियाजियो के साथ समझौते टूटने और 2006 में कानपुर के कारखाने के बंद होने के बाद से मुश्किलों का सामना कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर