लाइव न्यूज़ :

अप्रैल में 4जी डाउनलोड की रफ्तार में जियो शीर्ष पर, वोडाफोन अपलोड में सबसे आगे

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई दूरसंचार नियामक ट्राई के नवीनतम आंकड़े के मुताबिक अप्रैल में 20.1 मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) की डेटा डाउनलोड रेट के साथ रिलाइंस जियो 4जी रफ्तार की सूची में शीर्ष पर था जबकि 6.7 एमबीपीएस की अपलोड रफ्तार के साथ वोडाफोन अपलोड रेट में सबसे आगे था।

निकटतम प्रतिद्वंदी वोडाफोन की तुलना में जियो की डाउनलोड की रफ्तार तीन गुना ज्यादा थी।

हालांकि वोडफोन और आइडिया सेल्लुयलर ने अपने मोबाइल कारोबार का वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के रुप में विलय कर लिया है, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) दोनों ही इकाइयों के नेटवर्क रफ्तार का अलग-अलग आंकड़ा जारी करता है।

ट्राई द्वारा 11 मई को डाले गए नये आंकड़े के मुताबिक अप्रैल में वोडाफोन की डाउनलोड की रफ्तार सात एमबीपीएस थी। इसके बाद आइडिया और भारती एयरटेल की डाउनलोड की रफ्तार क्रमश: 5.8 और पांच एमबीपीएस थी।

अपलोड वर्ग में 6.7 एमबीपीएस की रफ्तार के साथ वोडाफोन पहले, 6.1 एमबीपीएस के साथ आइडिया दूसरे, 4.2 एमबीपीएस के साथ जियो तीसरे और 3.9 एमबीपीएस रफ्तार के साथ एयरटेल चौथे स्थान पर था।

डाउनलोड की रफ्तार से उपभोक्ताओं को इंटरनेट से सामग्री हासिल करने में मदद मिलती है जबकि अपलोड की रफ्तार उन्हें अपने संपर्कों को तस्वीरें या वीडियो भेजने या साझा करने में मदद मिलती है।

ट्राई रियल-टाइम के आधार पर अपने माईस्पीड ऐप्लिकेशन की मदद से देश भर से जुटाए जाने वाले आंकड़े के हिसाब से औसत रफ्तार की गणना करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर