लाइव न्यूज़ :

भारत, जर्मनी के बीच सीमित हवाई यातायात से दोनों अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान हो रहा : लुफ्थांसा सीईओ

By भाषा | Updated: October 4, 2021 11:26 IST

Open in App

(दीपक पटेल)

बोस्टन (अमेरिका), चार अक्टूबर वैश्विक विमानन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लुफ्थांसा समूह के सीईओ कार्सटेन स्पोहर ने रविवार को यहां कहा कि भारत और जर्मनी के बीच हवाई यातायात सीमित करने से दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं तथा लुफ्थांसा समूह भारत सरकार से दोनों देशों के बीच और उड़ानों की मंजूरी मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

भारतीय विमानन नियामक डीजीसीए ने इस समय लुफ्थांसा को भारत से जर्मनी के लिए सिर्फ 10 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करने की मंजूरी दी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सितंबर 2020 में एयरलाइन पर यातायात के "असमान वितरण" का लाभार्थी होने का आरोप लगाने के बाद ऐसा किया था।

स्पोहर ने यहां इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएशन (आईएटीए) की 77वीं वार्षिक आम बैठक के पहले दिन मीडिया से कहा, "पहली चीज जो हमें चाहिए वह अभी (भारत और जर्मनी के बीच), और यातायात है, पहले की तरह 'आसमान खोल' देना चाहिए, क्योंकि मुझे लगता है, अभी, हम पर्याप्त यात्रियों को आने-जाने की मंजूरी ना देकर भारत और जर्मनी की अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार को रोक रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "इसलिए यह दोनों अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा रहा है क्योंकि दोनों अर्थव्यवस्थाएं आयात और निर्यात पर निर्भर हैं।"

स्पोहर ने कहा कि जर्मनी और स्विट्जरलैंड की सरकारें "अतिरिक्त उड़ानों" के लिए भारत सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही हैं।

आईएटीए के सदस्यों में दुनिया भर की लगभग 290 एयरलाइन शामिल हैं, और इन सदस्यों का वैश्विक हवाई यातायात में 82 प्रतिशत हिस्सा है।

स्पोहर ने साथ ही कहा कि वर्तमान में, भारत और स्विट्जरलैंड के बीच कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित नहीं हो रही हैं और उम्मीद जतायी कि दोनों देशों के बीच सेवाएं जल्द ही फिर से शुरू हो जाएंगी।

जर्मनी का लुफ्थांसा समूह स्विस, लुफ्थांसा और ऑस्ट्रियन एयरलाइंस सहित विभिन्न यूरोपीय एयरलाइन ब्रांड के साथ विमानन सेवाएं प्रदान करता है।

कोविड-19 महामारी के कारण भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 23 मार्च, 2020 से निलंबित हैं।

हालांकि, जर्मनी सहित लगभग 28 देशों के साथ भारत ने "एयर बबल" व्यवस्था के तहत विशेष उड़ानों की अनुमति दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर