लाइव न्यूज़ :

एलआईसी ने आईपीओ से पहले एनपीए के मोर्चे पर अपनी स्थिति में किया सुधार

By भाषा | Updated: December 5, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के पहले अपनी परिसंपत्ति की गुणवत्ता में खासा सुधार किया है।

एलआईसी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च, 2021 तक उसकी गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 35,129.89 करोड़ रुपये थीं, जबकि उसका कुल पोर्टफोलियो 4,51,303.30 करोड़ रुपये का था।

एलआईसी ने बताया कि भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के दिशानिर्देशों के अनुरूप उसने एनपीए के लिए 34,934.97 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान भी किए हुए हैं।

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में सकल एनपीए का अनुपात 7.78 प्रतिशत है जबकि उसका शुद्ध एनपीए 0.05 प्रतिशत रहा। एक साल पहले उसके ऋण पोर्टफोलियो के प्रतिशत के तौर पर सकल एनपीए 8.17 प्रतिशत, जबकि शुद्ध एनपीए 0.79 प्रतिशत रहा था।

वास्तविक संदर्भ में एलआईसी का वर्ष 2019-20 में एनपीए 36,694.20 करोड़ रुपये था और उसका कुल कर्ज 4,49,364.87 करोड़ रुपये था। बीमा कंपनियों के लिए ऋण दबाव की सीमा बैंकों से अलग होती है। एलआईसी अमूमन अपने सभी एनपीए के लिए पूरा प्रावधान करती रही है।

एलआईसी की वार्षिक रिपोर्ट कहती है, ‘‘प्रबंधन ने परिसंपत्ति गुणवत्ता और रियल एस्टेट, कर्ज एवं निवेश के मोर्चे पर प्रदर्शन की समीक्षा की है। जहां भी जरूरी लगा है वहां पर वित्तीय प्रावधान भी किए गए हैं।’’

एलआईसी अगले कुछ महीनों में अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। सार्वजनिक बीमा कंपनी को बाजार में सूचीबद्धता के लिए जरूरी कानूनी संशोधन भी सरकार कर चुकी है। इस संशोधन के मुताबिक, सरकार एलआईसी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी अगले पांच वर्षों तक अपने पास रखेगी और उसके बाद उसे घटाकर न्यूनतम 51 प्रतिशत पर लाएगी।

संशोधित कानून के मुताबिक, एलआईसी की अधिकृत शेयर पूंजी 25,000 करोड़ रुपये होगी जिसे 10 रुपये मूल्य के 2,500 करोड़ शेयरों के रूप में बांटा जाएगा। आईपीओ में दस फीसदी शेयर मौजूदा बीमाधारकों के लिए आरक्षित होंगे।

आईपीओ आने और बाजार में सूचीबद्ध हो जाने के बाद एलआईसी का बाजार मूल्यांकन करीब 8-10 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?