लाइव न्यूज़ :

पट्टे पर कार देने वाली स्टार्ट अप ‘पमपमपम’ ने 5.5 करोड़ रुपये का कोष जुटाया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल पुरानी कारों को पट्टे पर देने वाली स्टार्टअप कंपनी ‘पमपमपम’ ने शुक्रवार को कहा कि उसने इन्फलेक्शन पॉइंट वेंचर्स की अगुवाई वाले फंडिग दौर में 5.5 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

निवेश करने वाले अन्य निवेशकों में लेट्स वेंचर और अजिलिटी वेंचर्स शामिल हैं। कंपनी इस प्राप्त राशि का इस्तेमाल विभिन्न गतिविधियों में करेगी। इनमें उपभोक्ता जागरुकता, प्रौद्योगिकी विकास, ब्रांड निर्माण और विस्तार शामिल है।

पमपमपम के संस्थापक और सीईओ तरुण लावाडिया ने कहा देश में कार को पट्टे पर देने और उसे किराये पर लेने की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। आने वाले समय में यह गतिविधियां और बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी इस कारोबार को आगे नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिये लगातार काम कर रही है। ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि कंपनी में पूंजी निवेश से हमें उत्पाद विकास, विपणन कारोबार और विस्तार योजना को बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’

लावड़िया ने कहा कि पमपमपम अपने ग्राहकों को स्मार्ट कार का बेहतर अनुभव उपलब्ध करायेगी। इसमें शुरुआत में कोई भुगतान नहीं लिया जायेगा, रखरखाव, बीमा प्रीमियम भी नहीं लिया जायेगा। इस्तेमाल के लिये कार दस हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये प्रति माह के भुगतान पर उपलब्ध होगी।

कंपनी अगले तीन साल में अपने कामकाज का 15 शहरों में विस्तार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना