लाइव न्यूज़ :

Lavasa: पीएम मोदी की 200 मीटर ऊंची प्रतिमा!, जानिए क्या है और क्यों चर्चा में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2023 21:01 IST

Lavasa: सैलानियों के लिए मशहूर लवासा पुणे के पास एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है, जहां सैलानियों को स्वर्ग की अनुभूति होती है।

Open in App
ठळक मुद्दे दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के भव्य निर्माण के प्रतीक के रूप में काम करेगी।लवासा, भारत के करीब 3.2 मिलियन स्थानीय लोगों के लिए एक आदर्श घर बन जाएगा।

Lavasa: महाराष्ट्र में पुणे के लवासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा के भव्य निर्माण का गवाह बनने के लिए तैयार है। यह प्रतिमा 190-200 मीटर की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। सैलानियों के लिए मशहूर लवासा पुणे के पास एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है, जहां सैलानियों को स्वर्ग की अनुभूति होती है।

माना जा रहा है कि 31 दिसंबर 2023 से पहले अनावरण होने की संभावना है। इज़राइल, जर्मनी, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य दूतावासों के सम्मानित प्रतिनिधियों से इस अवसर की शोभा बढ़ाने की उम्मीद है, जो इसे नेतृत्व के वैश्विक उत्सव के रूप में चिह्नित करेगा।

प्रतिष्ठित प्रतिमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र में अखण्ड एकता के लिए  किए जा रहे प्रयासों को समर्पित होगी। डार्विन प्लेटफार्म इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (DPIL) लवासा में नरेंद्र मोदी की प्रतिमा भारत के परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ने के लिए तैयार है, जो दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के भव्य निर्माण के प्रतीक के रूप में काम करेगी।

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) द्वारा अजय हरिनाथ सिंह के नेतृत्व वाली डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ऑफ कंपनीज (DPGC) के पक्ष में लवासा स्मार्ट सिटी के लिए संकल्प योजना को मंजूरी दिए जाने के बाद, इस शानदार प्रतिमा की परिकल्पना अब वास्तविकता बनने के करीब है। 

डीपीआईएल प्रवक्ता ने कहा कि लवासा में जहां प्रतिमा स्थापित होनी है वहां भारत की विरासत और नए भारत की आकांक्षाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक संग्रहालय, एक स्मारक उद्यान, मनोरंजन केंद्र और एक प्रदर्शनी हॉल की मेजबानी की जाएगी। प्रदर्शनी हॉल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उपलब्धियों की एक झलक दिखाएगा, साथ उनके द्वारा नये भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को भी बताएगा।

मानसून के समय में लवासा की खूबसूरती देखने लायक होती है, यहां की प्राकृतिक सुंदरता इसको स्वर्ग के समान बनाती है। दासवे व्यूप्वाइंट लवासा का सबसे अधिक फेमस पर्यटक स्थल में से हैं। इस जगह से आप यहां के आस पास के सभी प्राकृतिक दृश्य को देख सकते हैं।

यह जगह पर्यटकों के लिए बेहद खास हैं। इस स्मारकीय परियोजना से प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद है। जिससे लवासा, भारत के करीब 3.2 मिलियन स्थानीय लोगों के लिए एक आदर्श घर बन जाएगा।

टॅग्स :Puneमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी