लाइव न्यूज़ :

कृष्णा मित्तल का गीत 'बोलो ना' हुआ लॉन्च

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 22:34 IST

संगीतकार हैं अजय जायसवाल और म्यूजिक प्रोडक्शन विवियन रिचर्ड्स का है। निर्देशन की कमान पवन केके नागपाल ने संभाली है।

Open in App
ठळक मुद्देएल्बम लॉन्चिंग पर संगीत, प्यार और भावनाओं की एक खूबसूरत यात्रा का समिश्रण दिखा। भोजपुरी के बड़े स्टार एवं सांसद मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह थे।

नई दिल्लीः कॉन्सिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में गायकी के क्षेत्र में उभरते कलाकार कृष्णा मित्तल का नया गाना 'बोलो ना' लॉन्च किया गया। इस अवसर पर राजनीति और एंटरटेनमेंट से जुड़ी दिग्गज हस्तियां भी मौजूद रहीं। इस गाने में अपनी सुरीली आवाज से दिल जीतने वाले युवा गायक कृष्णा मित्तल, एल्बम वीडियो में भावना चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। गीत के बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं, संगीतकार हैं अजय जायसवाल और म्यूजिक प्रोडक्शन विवियन रिचर्ड्स का है। निर्देशन की कमान पवन केके नागपाल ने संभाली है।

एल्बम लॉन्चिंग पर संगीत, प्यार और भावनाओं की एक खूबसूरत यात्रा का समिश्रण दिखा। इस मौके पर कृष्णा मित्तल ने कहा कि 'बोलो ना' यह उनकी दूसरी एल्बम है। इससे पहले 'तन्हा हूं मैं' एल्बम में उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला और उस एल्बम में भोजपुरी के बड़े स्टार एवं सांसद मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह थे।

कृष्णा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है की इस बार भी 'बोलो ना' गाने को वहीं प्यार मिलेगा और दिल से निकले सुर हर दिल तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल भी मौजूद रहे।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारदिल्लीअक्षरा सिंहमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?