लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 वैक्सीन: भारत के लिए 11 अरब अमेरिकी डॉलर के बाजार का अवसर

By भाषा | Updated: August 17, 2021 11:10 IST

Open in App

केयर रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि भारत के दवा उद्योग के सामने अगले तीन वर्षों के दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में कोविड-19 की वैक्सीन आपूर्ति के रूप में 10 से 11 अरब अमेरिकी डॉलर के अवसर हैं। रेटिंग एजेंसी ने रिपोर्ट में अनुमान जताया कि भारतीय वैक्सीन विनिर्माताओं को अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तरह बहुत अच्छी कीमत नहीं मिल पाएगी। अमेरिका में एक खुराक की कीमत 15 डॉलर से 25 डॉलर के बीच है, जबकि भारतीय कंपनियों को एक खुराक के लिए 3.25 डॉलर से 3.50 डॉलर तक मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘केयर रेटिंग्स को भारतीय वैक्सीन निर्माताओं के लिए अगले तीन वर्षों के दौरान कम से कम 10-11 अरब अमेरिकी डॉलर की आपूर्ति अवसरों की उम्मीद है। इसमें घरेलू आपूर्ति और निर्यात, दोनों शामिल हैं।’’ केयर रेटिंग्स के अनुसार ज्यादातर घरेलू मांग मार्च 2022 तक पूरी होने की उम्मीद है। इस समय तक यूरोप, उत्तरी अमेरिका और विकसित एशियाई देशों जैसे उच्च आय वाले बाजारों में निर्यात के अवसर पूरी तरह खत्म होने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि चीन और जापान को छोड़कर एशिया और कुछ दक्षिण अमेरिकी देशों, अफ्रीका में निर्यात के अवसर बने रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?