लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: 2020 में सात शीर्ष शहरों में आवासीय बिक्री 47 प्रतिशत घटने का अनुमान: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 21, 2020 14:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर प्रॉपर्टी सलाहकार एनरॉक के अनुसार कोविड-19 महामारी के चलते इस साल मांग घटने से देश के सात प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री 47 प्रतिशत घटकर 1.38 लाख इकाई रहने का अनुमान है।

एनरॉक की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में नए घर तैयार होने की रफ्तार भी 46 प्रतिशत घटकर 1.28 लाख इकाई रहने का अनुमान है। ये सर्वेक्षण सात शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर), पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता के नतीजों पर आधारित है।

एनरॉक ने इस साल के अंत से 10 दिन पहले अपने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि 2020 के दौरान इस सात शहरों में कुल 1.38 लाख मकानों की बिक्री होने का अनुमान है, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 2.61 इकाई था। रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में नए मकानों की आपूर्ति घटकर 1.28 लाख इकाई रह गई, जो 2019 में 2.37 लाख थी।

रिपोर्ट में हालांकि कहा गया कि अक्टूबर-दिसंबर को दौरान मकानों की बिक्री में जोरदार उछाल भी देखने को मिला।

इन आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए एनरॉक के अध्यक्ष अनुज पुरी ने कहा, ‘‘कोविड-19 के चलते 2020 एक अप्रत्याशित वर्ष था, जिससे चौतरफा उथल-पुथल रही। हालांकि, 2020 की अंतिम दो तिमाहियों में आवासीय क्षेत्र में तेजी आई। महामारी के चलते अपने घर की चाहत भी बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट