लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: सीएफए इंस्टिट्यूट के ज्यादातर सदस्यों ने के-आकार के सुधार का अनुमान जताया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 13:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई सीएफए इंस्टिट्यूट के ज्यादातर सदस्यों ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप से उबर रही अर्थव्यवस्था में के-आकार के सुधार का अनुमान जताया है, जहां विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग दरों, अलग-अलग समय या तीव्रता के आधार पर भरपाई होगी।

निवेश पेशेवरों के वैश्विक संघ सीएफए इंस्टिट्यूट द्वारा 6,040 सदस्यों के बीच किए गए सर्वेक्षण में 44 प्रतिशत भागीदारों ने के-आकार के सुधार की भविष्यवाणी की। इसका अर्थ है कि सुधार को किसी एक रुझान के आधार पर परिभाषित नहीं किया जा सकता और यह क्षेत्र, देशकाल तथा समय के अनुसार अलग-अलग होगा।

के-आकार के सुधार का यह अनुमान, पिछले साल की गई हॉकी स्टिक आकार के सुधार की भविष्यवाणी से एकदम अलग है, जिसका अर्थ है कि सुधार धीमी गति से होगा।

सीएफए इंस्टिट्यूट के भारत में कंट्री प्रमुख विधु शेखर ने कहा, ‘‘महामारी के बाद की दुनिया काफी अस्थिर है। मेरा मानना ​​​​है कि सबसे अधिक संभावना के-आकार के सुधार की है, जहां अर्थव्यवस्था के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग दर से सुधार होगा।’’

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कोविड-19 महामारी भारतीय जीवन के सभी क्षेत्रों को प्रभावित करेगी, जिसमें सरकारी नीतियां, कर नियम और पूरा वित्तीय परिदृश्य शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार