लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार 13 प्रतिशत गिरा

By भाषा | Updated: July 22, 2021 13:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई शोध फर्म कैनालिस के अनुसार भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच इस साल अप्रैल-जून तिमाही में इससे पिछली तिमाही के मुकाबले स्मार्टफोन की आवक 13 प्रतिशत घटकर 3.24 करोड़ इकाई रह गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले स्मार्टफोन की आवक में 87 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई। गौरतलब है कि अप्रैल-जून 2020 तिमाही में सख्त लॉकडाउन के चलते दो महीने कारोबार लगभग पूरी तरह बंद था।

जून 2021 तिमाही में शाओमी 29 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी (95 लाख इकाई की आवक) के साथ शीर्ष पर थी, जबकि इसके बाद सैमसंग 17 प्रतिशत (55 लाख) हिस्सेदारी के साथ दूसरे और विवो (54 लाख) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक रियलमी चौथे स्थान और ओप्पो पांचवे स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?