लाइव न्यूज़ :

कोटक महिंद्रा बैंक ने आवास ऋण पर ब्याज दर घटाई, पिछले एक दशक के सबसे निचले स्तर पर

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:29 IST

Open in App

मुंबई 09 सितंबर आवास ऋण बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने बृहस्पतिवार को अपनी आवास ऋण दर में 0.15 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। बैंक अब 6.50 प्रतिशत की दर पर आवास ऋण उपलब्ध कराएगा।

बैंक के उपभोक्ता संपत्ति के अध्यक्ष अंबुज चांदना ने एक संवाददाताओं से फोन पर बातचीत में कहा कि प्रतिद्वंद्वियों के बीच सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी आवास ऋण श्रेणी में यह पिछले एक दशक से अधिक समय में सबसे कम ब्याज दर है।

उन्होंने बताया कि 6.50 प्रतिशत की दर पर आवास ऋण त्योहारों के दौरान की पेशकश है और केवल दो महीने के लिए 8 नवंबर तक उपलब्ध होगी। साथ ही इस घटी दर पर ऋण वेतनभोगी वर्ग से आने वाले उच्चतम क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को दिया जाएगा।

अंबुज चांदना ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण आवास ऋण की मांग घर खरीदने में अधिक रुचि के कारण आ रही है। महामारी ने काम और शिक्षा दोनों को घरों में स्थानांतरित कर दिया है। इस पहले घर की कीमतों में गिरावट का रुख देखा गया।

उन्होंने कहा कि बैंक की सबसे कम दर की पेशकश पिछले अक्टूबर में 6.9 प्रतिशत थी। तब से दो बार कटौती की गई है और वर्तमान में दर 6.65 प्रतिशत है जिसे अब 0.15 प्रतिशत कटौती के बाद 6.50 प्रतिशत किया गया है।

इससे पहले कोटक बैंक के मुख्य प्रतिद्वंद्वियों एचडीएफसी बैंक और एसबीआई बैंक ने भी अपनी आवास रिण पर ब्याज दर को कम करके दरों में कटौती का जवाब दिया है। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि ये बैंक कोटक बैंक की ब्याज कटौती पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं।

कोटक बैंक नीतिगत दर में कटौती नहीं होने के बावजूदय बयाज दरें कम करने में सफल रहा है। इसकी वजह प्रणाली में अतिरिक्त नकदी उपलब्ध होना है। अन्य खुदरा वगै जैसे की क्रेडिट कार्ड आदि में भी कर्ज उठाव में तेजी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव