लाइव न्यूज़ :

किआ की नया वाहन पेश करने के साथ उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी

By भाषा | Updated: November 16, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर वाहन विनिर्माता कंपनी किआ इंडिया अगले वर्ष की पहली तिमाही में एक नया मॉडल पेश करने के साथ भारतीय बाजार में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

किआ इंडिया घरेलू बाजार में फिलहाल सेल्टोस, सोनेट और कार्निवल जैसे तीन वाहनों की बिक्री करती है। कंपनी वैश्विक स्तर पर 16 दिसंबर को अपनी चौथी कार पर से पर्दा उठाएगी जबकि घरेलू बाजार में इस कार को अगले वर्ष जनवरी-मार्च के बीच उतारा जाएगा।

किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ताए जिन पार्क ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं को बताया, ‘‘भारत वैश्विक स्तर पर किआ के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार है और ऐसा केवल बिक्री के लिए नहीं है। भारत में उत्पादन और वैश्विक अनुसंधान और विकास केंद्र बनने की भी क्षमता है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी को देश में सेल्टोस, सोनेट और कार्निवल के लिए पहले ही बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि किआ इंडिया, 2022 की पहली तिमाही में अपना नया उत्पाद पेश करेगी।

पार्क ने कहा, ‘‘हम केवल 6-7 सीटर कार पेश करने का इरादा नहीं रखते बल्कि हम एक नयी श्रेणी बनाना चाहते हैं जो बाजार में मौजूद ही नहीं है। नए वाहन में एक बड़े परिवार के लिए किसी भी एसयूवी कार के समान पर्याप्त जगह होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार