लाइव न्यूज़ :

केएफसी, पिज्जा हट की संचालक सैफायर फूड्स का आईपीओ नौ नवंबर को खुलेगा

By भाषा | Updated: October 29, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर केएफसी और पिज्जा हट रेस्तरां चलाने वाली सैफायर फूड्स इंडिया लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) नौ नवंबर को खुलेगा।

कंपनी की विवरण पुस्तिका (आरएचपी) के अनुसार तीन दिन तक चलने वाला आईपीओ 11 नवंबर को बंद होगा।

आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा, जिसके तहत कंपनी के प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 17,569,941 इक्विटी शेयर की पेशकश की जाएगी।

बाजार सूत्रों के मुताबिक आईपीओ से 1,500-2,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

सैफायर फूड्स को समारा कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स, सीएक्स पार्टनर्स और एडलवाइस जैसे प्रमुख निवेशकों का समर्थन हासिल है।

सैफायर फूड्स के 31 मार्च 2021 तक भारत और मालदीव में 204 केएफसी रेस्तरां और भारत, श्रीलंका और मालदीव में 231 पिज्जा हट रेस्तरां थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव