लाइव न्यूज़ :

केरल ने राज्यों की कारोबार सुगमता रैंकिंग की प्रक्रिया पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: November 18, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर केरल ने राज्यों की कारोबार सुगमता रैंकिंग के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया पर चिंता जताई है।

केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने यहां केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक के दौरान यह मुद्दा उठाया।

राजीव ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने गोयल के साथ रैंकिंग प्रक्रिया को लेकर चिंता का मुद्दा उठाया।

यह बैठक बुधवार को हुई थी। राजीव ने कहा कि मंत्री ने इस प्रक्रिया की समीक्षा का भरोसा दिलाया है।

कारोबार सुगमता रैंकिंग में केरल फिसलकर 28वें स्थान पर आ गया है।

राजीव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और संकटग्रस्त काजू क्षेत्र के लिए राहत पैकेज मांगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां