लाइव न्यूज़ :

कैट का ‘मेक अमेजन पे’ वैश्विक अभियान को समर्थन

By भाषा | Updated: December 1, 2020 23:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर छोटे व्यापारियों के संगठन कैट ने ‘मेक अमेजन पे’ वैश्विक अभियान का समर्थन किया है। यह अभियान ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन को घेरने के लिए चलाया जा रहा है।

इस अभियान का समर्थन करने वालों का आरोप है कि अमेजन कर्मचारियों और पर्यावरण की अनदेखी कर बड़ा लाभ कमाती है। हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें ‘भ्रामक और कुछ निजी हितों की पूर्ति करने वाला’ करार दिया है।

कन्फेडेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘‘ हम इस वैश्विक अभियान को अपना समर्थन देते हैं। इस अभियान के समर्थकों में गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी, पर्यावरण विद और नस्लीय, कर एवं डेटा न्याय के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ता शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि कैट एक से सात दिसंबर के दौरान ई-वाणिज्य कंपनियों के खिलाफ आक्रामक अभियान ‘एक्सपोज ऑफेंडर्स वीक’ (अपराधियों का भंडाफोड़ सप्ताह) चलाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट